आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई की आज दूसरी पुण्यतिथि है। हम आपको अटल बिहारी वाजपेई की उन 5 परियोजनाओं के बारे में बताएंगे जो भारत के विकास की यात्रा में मील का पत्थर साबित हुई।

1. स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग परियोजना: स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग परियोजना के अंतर्गत देश में दिल्ली, मुंबई , चेन्नई , कोलकाता जैसे बड़े शहरों को हाईवे के जरिए जोड़ा गया। इसके तहत देश में लगभग 5846 किलोमीटर 6 लेन और 4 लेन हाईवे सड़कों का निर्माण किया गया। स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग की कुल लागत 600 बिलियन रुपए आयी।

2. सर्व शिक्षा अभियान: सर्व शिक्षा अभियान को अटल बिहारी वाजपेई सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। सर्व शिक्षा अभियान को अटल बिहारी वाजपेई ने स्वयं 2001 में शुरू किया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 साल के बच्चों के लिए शिक्षा को उनके मूलभूत अधिकारों में शामिल कर दिया।

3. पोखरण में परमाणु परीक्षण : वर्ष 1998 में भारत द्वारा पोखरण में किया गया सफल परमाणु परीक्षण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जुझारू छवि को भी दिखाता है। परीक्षण के बाद भारत दुनिया के सामने एक न्यूक्लियर शक्ति बनकर उभरा।

4.न्यू टेलिकॉम पॉलिसी: अटल बिहारी वाजपेई की न्यू टेलीकॉम पॉलिसी भी उनकी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। एक तरफ अटल बिहारी बाजपेई ने विदेश संचार निगम लिमिटेड को प्राइवेटाइज करके भारतीय प्राइवेट टेलीकॉम प्रदाताओं के लिए विदेशों में सर्विस प्रदान करने का नया बाजार खोला और नई टेलीकॉम पॉलिसी आने के बाद भारत में केवल अगले 12 सालों में टेलीफोन पेनेट्रेशन 3% से बढ़कर 70% तक हो गया।

5. दिल्ली मेट्रो को हरी झंडी देना: पूर्व प्रधानमंत्री बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में ही दिल्ली मेट्रो की नींव रखी गई। 24 दिसंबर 2002 को कश्मीरी गेट से सीलमपुर तक की मेट्रो को जनता के लिए खोल दिया गया था।