Voice Of The People

जब केंद्रीय जांच एजेंसियों सुशांत मामले में पकड़ मजबूत कर रहीं हैं तब रिया सुशांत के परिवार के खिलाफ बेतुके बयान दे रही हैं, पढ़िए रिपोर्ट

जैसे-जैसे जांच एजेंसियां सुशांत मामले में आगे बढ़ रही है, ठीक उसके बाद से ही रिया चक्रवर्ती अपने बेतुके बयानों से सुशांत के परिवार पर मनगढ़ंत आरोप भी लगा रही हैं। ताजा मामला है रिया का एक बयान जिसमें उन्होंने सुशांत के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। आपको बता दें कि रिया की टीम के वकील ने एक बयान जारी कर कहा है कि सुशांत की बहन प्रियंका ने रिया के साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद सुशांत और उनकी बहन प्रियंका में काफी बहस भी हुई थी। इसके साथ थी रिया के वकील सतीश मानशिंदे की टीम ने कहा कि शुरुआत में रिया कुछ महीनों के लिए सुशांत के घर पर गई थी, जहां पर सुशांत की बहन प्रियंका और उनके पति भी थे। इसी बीच रिया और प्रियंका एक पार्टी में जाती हैं जहां पर प्रियंका काफी अधिक शराब पी लेती हैं। शराब पीने के बाद प्रियंका पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के साथ भी अजीब हरकतें करती रहती हैं। फिर रिया के अनुसार रिया किसी तरह प्रियंका को उनके घर पर लाती हैं और उसके बाद सुशांत और प्रियंका फिर से शराब पीते हैं। इसके बाद रिया कहती हैं कि वह रात में जल्दी सोने चली जाती हैं क्योंकि उन्हें सुबह शूटिंग पर जाना होता है। लेकिन रात में रिया कहती हैं कि अचानक उनकी आंख खुलती है और देखती हैं कि प्रियंका भी उनके साथ बिस्तर पर है और उन्हें छूने का प्रयास कर रही हैं। रिया के अनुसार यह वाक्या उन्होंने सुशांत के साथ भी शेयर किया। जिसके बाद सुशांत और प्रियंका में काफी बहस भी हुई। इस घटना के बाद रिया और सुशांत के परिवार के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे।

आपको बता दें कि यह पूरी घटना का जिक्र रिया अपने वकीलों के टीम के माध्यम से करती हैं।

ईडी करेगी यूरोप यात्रा के बारे में पूछताछ

इसके साथ ही एक और बड़ी खबर आ रही है कि ईडी रिया के यूरोप टूर के बारे में पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि रिया का यूरोप टूर 3 अक्टूबर 2019 को शुरू हुआ था जो कि 28 अक्टूबर 2019 को खत्म होता है। इस टूर के बीच में एक संशय की स्थिति उत्पन्न होती है कि एक ही दिन में दो बार रिया और सुशांत फ्रांस से स्विट्जरलैंड और स्विट्जरलैंड से फ्रांस का सफर करते हैं।  आखिर में एक ही दिन में दो बार यह लोग सफर क्यों करते हैं? साथ ही साथ रिया के अनुसार यूरोप टूर के दौरान इटली में सुशांत ने एक ऐसी पेंटिंग देखी थी जिसके बाद वह काफी डर गए थे और उन्हें भूत प्रेत में विश्वास नजर आने लगा था।

SHARE

Must Read

Latest