Voice Of The People

क्या अब रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी तय? पढ़िए रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर आ सकती है कि रिया चक्रवर्ती को भी एनसीबी कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। सबसे पहले तो रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जाएगी उसके बाद अगर एनसीबी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो उन्हें गिरफ्तार चाहिए किया जाएगा। इस बात का अंदेशा हम नहीं लगा रहे बल्कि रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को ही है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ सैम्यूल मिरांडा को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स एंगल का भी खुलासा हुआ। इसके बाद एनसीबी ने हफ्ते भर के अंदर ही एक बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा किया, जिसमें पहली गिरफ्तारी भी की। जिस शख्स को पहले गिरफ्तार किया उसका शोविक चक्रवर्ती से सीधा संबंध था। इसके बाद एनसीबी ने शोविक चक्रवर्ती को समन किया और बाद में पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती के भाई ने कबूल किया कि रिया के कहने पर वह सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देता था। आपको बता दें कि एनसीबी के कई सवालों के जवाब रिया के भाई नहीं दे पाए। उसके बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया।

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी कब?

आपको बता दें कि देश अब रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। हालांकि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है और जांच एजेंसियां कानून के हिसाब से ही अपना काम करेंगी और जब उनको लगा कि रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करना चाहिए तब रिया चक्रवर्ती को जांच एजेंसियां गिरफ्तार भी करेंगी। आपको बता दें कि शोविक चक्रवर्ती ने रिया चक्रवर्ती का ड्रग मामले में नाम लिया है, इससे एनसीबी कभी भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। जवाब से संतुष्ट रहने पर उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। इसी बीच रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती का बयान आया और उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “बधाई भारत, आज तुमने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया, अगला नंबर मेरी बेटी का हो सकता है और उसके बाद अगला भी कोई हो सकता है”। आपको बता दें कि इंद्रजीत चक्रवर्ती ने इस दौरान यह भी आरोप लगाया कि एक मिडिल क्लास फैमिली को परेशान किया जा रहा है। एक तरीके से उन्होंने विक्टिम कार्ड खेला, लेकिन शायद अपने बेटे और बेटी की करतूतों पर ध्यान दिया होता तो आज सुशांत की हत्या ना होती।

SHARE

Must Read

Latest