Home Featured आज रात 8 बजे से शुरू होगा प्रदीप भंडारी का शो जनता का मुकदमा,यहां देख सकते हैं लाइव

आज रात 8 बजे से शुरू होगा प्रदीप भंडारी का शो जनता का मुकदमा,यहां देख सकते हैं लाइव

0
आज रात 8 बजे से शुरू होगा प्रदीप भंडारी का शो जनता का मुकदमा,यहां देख सकते हैं लाइव

विपिन श्रीवास्तव, जन की बात

सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ प्रदीप भंडारी का शो जनता का मुकदमा आज रात 8 बजे से इंडिया न्यूज़ पर आएगा । इसकी घोषणा कल ही प्रदीप भंडारी ने अपने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से कर दी थी । शो का फॉर्मेट “जनता के मुद्दों को देश के सामने लाकर देश भर में एक जन जागृति जगाने की कोशिश करना है ।” प्रदीप भंडारी ने बताया:- “टीवी इतिहास में पहली बार हम एक ऐसा शो लेकर आ रहे हैं जिसमे जनता की पूर्ण सहभागिता रहेगी, हम जनता के मुद्दों पर जनता को ही अपना पैनलिस्ट बनाएंगे और उन्ही से जानेंगे कि अलग अलग मुद्दों पर उनकी क्या राय है”

आज रात 8 बजे से आप “जनता का मुकदमा” इंडिया न्यूज पर देख सकते हैं । इसके अलावा आप इसे इंडिया न्यूज के यूट्यूब चैनल और InKhabar के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।

 

इंडिया न्यूज चैनल टाटा स्काई पर 522 नंबर पर देख सकते हैं, डिश टीवी पर आप इसे 665 नंबर पर देख सकते हैं, वीडियोकॉन D2H और DEN नेटवर्क पर यह चैनल 308 नंबर पर आएगा ।

इसके अलावा आप शो को इंडिया न्यूज और INKhabar के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं,

 

इंडिया न्यूज:- https://youtube.com/c/IndiaNewstvlive

 

INKhabar:- https://youtube.com/c/InKhabar

 

शो के पहले एपिसोड में प्रदीप भंडारी किस मुद्दे पर जनता का मुकदमा लड़ेंगे यह अभी रिवील नही किया गया है, लेकिन इतना जरूर हिंट दिया गया है कि पहले एपिसोड में देश का एक ऐसा मुद्दा उठाया जाएगा जिसपर किसी भी न्यूज़ चैनल ने अभी तक ध्यान नही दिया है । और पहली बार इंडिया न्यूज के माध्यम से प्रदीप भंडारी उस मुद्दे को देश के सामने रख इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे ।

तो भूलिएगा मत, आज रात 8 बजे इंडिया न्यूज पर, प्रदीप भंडारी लड़ेंगे “जनता का मुकदमा” ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here