शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के बाहर सुशांत सिंह राजपूत के समर्थकों का प्रर्दशन

शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के बाहर सुशांत सिंह राजपूत के समर्थकों ने कल धरना दिया। सुशांत सिंह राजपूत के समर्थकों ने इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के लिए न्याय की भी मांग की। बता दें कि इस वक्त शाहरुख खान के बेटे आर्यन आर्यन खान ज्यूडिशल कस्टडी में है और उनके ऊपर ड्रग मामले में केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई भी कोर्ट में चल रही है। 13 अक्टूबर तक वह रिमांड पर हैं। बता दे कि शुक्रवार को इम्तियाज खत्री को एनसीबी ने समन किया था और उनसे करीब 11 घंटे लंबी पूछताछ चली थी। उसके बाद उन्हें एनसीबी ने जाने दिया था। एनसीबी ने इम्तियाज खत्री को दूसरी बार समन किया था और इम्तियाज खत्री कि कई फोटो शाहरुख खान और उनके परिवार के साथ वायरल भी हो चुकी है।

आपको बता दें पिछले 1 साल से सुशांत सिंह राजपूत के समर्थक लगातार सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है और लगातार सुशांत सिंह राजपूत के समर्थक सीबीआई से भी मांग कर रहे हैं कि वह मामले पर कुछ जानकारी दें। अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की गई है, ना ही सीबीआई ने अभी तक इस पर कुछ स्पष्टीकरण दिया है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद ही एनसीबी सक्रिय हुई थी और उसके बाद पिछले 1 साल में एनसीबी ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई बड़े ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया। कई बड़ी हस्तियों को भी समन भेजा और पूछताछ की और कई लोगों को जेल भी भेजा। वर्तमान में आर्यन खान को भी एनसीबी ने ही गिरफ्तार किया था और उनके साथ 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही आर्यन खान जेल में है।

Must Read

Latest