Voice Of The People

HAR GHAR TIRANGA: मजिंदर सिंह सिरसा की ललकार, बोले तिरंगे के लिए जान दे सकते हैं

भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आजादी के 75 साल के महत्वपूर्ण उत्सव की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर भाजपा नेता मजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में भगवा रंग की पगड़ी पहने 750 सिखों ने बाइक रैली में भाग लिया। इस रैली को शनिवार को केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने केंद्र सरकार के एक हिस्से के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सभी 750 बाइक सवारों ने अपनी अपनी बाइक पर तिरंगा झंडा लगाया हुआ था और ये रैली सुबह 7:45 बजे तालकटोरा स्डेडियम से शुरू होकर सुबह 8:30 बजे पटियाला हाउस कोर्ट पर समाप्त हुई, पटियाला हाउस पर मजिंदर सिंह सिरसा और सभी बाइक सवारों का स्वागत बीजेपी सांसद खेसारी लाल यादव (निरउहा) ने किया।

जन को बात से बात करते हुए मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा ‘तिरंगा हमारी आन, बान और सम्मान है और इसको घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में ये बाइक रैली हमारा छोटा सा अभियान है, और इसी तरह आगे भी हम इस तरह की मुहिम करेंगे जिससे लोगों के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना उत्पन्न हो। इस तिरंगे के लिए हमारे अंदर ये जज्बा है की इसके लिए हम अपनी जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकते हैं।’

 

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की ‘उन्होंने 60 सालों में सिर्फ तीन चीजें प्रमोट की हैं, उन्होंने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को प्रमोट किया है। उन्होंने सिर्फ गांधी परिवार को प्रमोट किया, उनका ये मानना है की सिर्फ गांधी परिवार की वजह से आजादी मिली है, जबकि ऐसा है नहीं। इनको आज ये तकलीफ है की लोग उनके परिवार की बजाए तिरंगे के साथ जुड़ रहे हैं। उनके मन में देश परस्ती नहीं बल्कि परिवार परस्ती है और इसीलिए आज वो परेशान हैं जब ये देख रहे हैं की लोग उनके साथ नहीं बल्कि तिरंगे के साथ जुड़ना चाह रहे हैं।’

दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली

शनिवार की सुबह, केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने दिल्ली के तालकटरो स्टेडियम से हर घर तिरंगा के एक हिस्से के रूप में एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। बाइक रैली में सिख सवारों के भगवा रंग के ‘दस्तर’ ने भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपनी बाइक पर तिरंगा लहराया।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest