Voice Of The People

झारखंड में इच्छाधारी नागिन के शक में मां समेत तीन महिलाओं की पीट पीट कर की हत्या

झारखंड स्थित रांची जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है जिसमे एक ही घर के 3 महिला को जादू टोना करने के शक से बुरी तरह पिट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौशल किशोर ने मंगलवार को बताया कि सोनाहपुट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले रनडीह गांव में हुई इन हत्याओं के मामले में एक महिला के पति और बेटे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं शेष लोगों की तलाश की जा रही है।

इच्छाधारी नागिन के शक में मां समेत तीन को मार डाला

रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में डायन बिसाही का आरोप लगाकर तीन महिलाओं की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिमन्यू सिंह मुंडा, ललित सिंह मुंडा, संतोष सिंह मुंडा, सहदेव सिंह मुंडा, जन्मेनत्रय लोहरा का नाम शामिल है। इसके अलावा बबलू सिंह मुंडा, सुकरा मुंडा, पुईता सिंह मुंडा, मुचिराम मुंडा,नमीसिंह मुंडा, नंद किशोर सिंह मुंडा, बिरहर सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, दिनेश सिंह मुंडा और संजय सिंह मुंडा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की लोगों से अपील

इच्छाधारी नागिन के इस फितूर और अंधविश्वास के चलते तीनों महिलाओं को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं की हत्या के बाद उनके शव को एक ऑटो में रखा। इसके बाद उसे गांव से ढाई किलोमीटर दूर स्थित मारांगबुरू पहाड़ी के जंगल में ले जाकर फेंक दिया। एसडीपीओ अजय कुमार ने मंगलवार को आम जनता से अपील किया है कि इस तरह की घटना समाज के लिए कुरीति है। लोग अंधविश्वास में आकर ऐसी घटना को अंजाम ना दे जो मानवता के लिए कलंक हो।

SHARE
Rishav Singh Dhanraj
Rishav Singh Dhanraj
Rishav Singh Dhanraj has 3+ years of experience in journalism. Visit his twitter account @rishav_dhanraj

Must Read

Latest