Voice Of The People

चीन ने एकतरफा यथास्थिति बदलने का प्रयास किया लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें पीछे खदेड़ा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। लेकिन एलएसी पर भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। दरअसल 9 दिसंबर की सुबह 3 बजे के करीब चीनी सैनिकों ने एलएसी पर घुसपैठ की कोशिश की थी। उसी दौरान भारतीय सैनिकों ने मोर्चा संभाला और चीन के सैनिकों को पीछे धकेल दिया और बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

इस मुद्दे पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन की पीएलए ने सीमा पर यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय सैनिकों के शौर्य के आगे उन्हें पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

रक्षा मंत्री ने कहा, “इस फेस-ऑफ में हाथापाई भी हुई। भारतीय सेना ने बहादुरी से पीएलए को हमारी टेरिटरी में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस झड़प में दोनों ओर के सैनिकों को चोटें भी आई हैं, लेकिन हमारे किसी भी सैनिक की न ही मृत्यु हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Must Read

Latest