चेन्नई में पीएम मोदी ने ली स्पेशल सेल्फी, दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ फोटो पोस्ट की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चेन्नई का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलन्यास किया. साथ ही चेन्नई से कोयंबटूर तक की नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया. प्रधानमंत्री ने अपने इस दौरे की एक स्पेशल सेल्फी भी शेयर की. ये सेल्फी किसी कार्यक्रम की नहीं थी बल्कि एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ की थी. प्रधानमंत्री ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए इसे एक स्पेशल सेल्फी बताया.

पीएम मोदी ने जो सेल्फी पोस्ट की वह एक दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता के साथ थी. पीएम मोदी ने इनके बारे में कुछ बातें भी ट्वीट कीं. पीएम मोदी ने कार्यकर्ता का नाम थिरु एस. मणिकंदन बताया. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मणिकंदन इरोड में बूथ कार्यकर्ता हैं. साथ ही वह एक दुकान चलाते हैं. पीएम मोदी ने ये भी बताया कि मणिकंदन अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा भाजपा को देते हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “एक खास सेल्फी… चेन्नई में मेरी मुलाकात थिरु एस. मणिकंदन से हुई। वह इरोड से तमिलनाडु बीजेपी के बूथ अध्यक्ष हैं. वह विकलांग हैं और वह अपनी दुकान चलाते हैं और सबसे प्रेरक पहलू यह है – वह अपनी रोजाना की कमाई का एक बड़ा हिस्सा भाजपा को देते हैं!”

पीएम मोदी ने आगे लिखा- मुझे ऐसी पार्टी में कार्यकर्ता होने पर बहुत गर्व महसूस होता है जहां हमारे पास थिरु एस. मणिकंदन जैसे लोग हैं. उनकी जीवन यात्रा हमारी पार्टी और हमारी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रेरणा देने वाली और समान रूप से प्रेरक है. भविष्य के उनके प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.

बता दें चेन्नई में पीएम मोदी ने एक रोड शो भी किया. इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने हाथ हिलाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया.

Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest