Voice Of The People

बेटी की शादी और पति के इलाज को लेकर महिला ने बताई समस्या, सीएम योगी ने जनता दरबार में अधिकारियों को दिया ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर है। यूपी सीएम योगी जब भी गोरखपुर दौरे पर रहते हैं तब वह जनता दरबार लगाते हैं और आम जनता की समस्या सुनते हैं। उनके जनता दरबार में 1 दिन में करीब 300 से अधिक फरियादी आते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान होता है।

इसी क्रम में शनिवार को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया था। इस दौरान कुशीनगर से आई एक महिला ने अपनी परेशानी बताई। इस पर योगी आदित्यनाथ बेहद संजीदा हो गए। महिला ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उनकी बेटी की शादी नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री ने इस समस्या को सुना और उसके बाद अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिया कि इस कार्य को तुरंत करवाएं। महिला को भी आश्वासन दिया कि आर्थिक तंगी के कारण किसी की नहीं रुकेगी।

जनता दरबार में एक महिला अपने पति के इलाज के लिए आई थी। उनके प्रति हृदय रोग से पीड़ित हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इस समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके पति के इलाज की तुरंत व्यवस्था करो। सीएम योगी ने वहां मौजूद अधिकारियों को कहा कि इनके पति के इलाज में जो भी खर्चा हो रहा है उसका एस्टीमेट अस्पताल से बनवाकर शासन में जमा करो, ताकि शासन धनराशि जारी कर दे।

SHARE

Must Read

Latest