DataBeings की अक्टूबर 2026 की X (पूर्व में ट्विटर) एंगेजमेंट रैंकिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अक्टूबर महीने में उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कुल 7.62 लाख एंगेजमेंट दर्ज किए गए। यह आंकड़ा अगस्त 2026 के मुकाबले काफी अधिक है।
DataBeings के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक प्रदीप भंडारी 5,72,600 एंगेजमेंट के साथ देश के शीर्ष पार्टी प्रवक्ताओं और न्यूज मीडिया पैनलिस्टों की सूची में छठे स्थान पर थे। वहीं अक्टूबर में उनका एंगेजमेंट बढ़कर 7.62 लाख पहुंच गया। इस तरह अगस्त की तुलना में उनके एंगेजमेंट में करीब 1.9 लाख की वृद्धि दर्ज की गई।
यह बढ़ोतरी X पर प्रदीप भंडारी की बढ़ती डिजिटल पहुंच और राजनीतिक संवाद में उनकी सक्रियता को दर्शाती है। अक्टूबर की रैंकिंग में उन्होंने बीजेपी के प्रवक्ताओं के बीच भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पार्टी के एंगेजमेंट चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

DataBeings की यह रैंकिंग X पर पोस्ट किए गए कंटेंट के कुल एंगेजमेंट के आधार पर तैयार की जाती है, जिसमें लाइक्स, कमेंट्स, बुकमार्क, रीट्वीट और कोट्स शामिल होते हैं।
