मन की बात @100: पीएम मोदी के कायल हुए फ़िल्मी सितारे, माधुरी, शाहिद, रोहित शेट्टी ने तारीफ में कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात की सेंचुरी लगा दी है। पीएम मोदी ने आज 100वीं बार देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम के जरिए संवाद किया। पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने खास इंतजाम किए। पार्टी ने 4 लाख से ज्यादा केंद्रों पर खास इंतजाम किए थे। इसके अलावा विदेशों में भी पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम को सुना गया। वहीं फिल्म जगत के सितारों ने भी पीएम मोदी के मन की बात के 100वां एपिसोड को भी सुना। जिसका प्रतिनिधित्व अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, रोहित शेट्टी समेत शामिल है। इसके साथ ही इन सभी ने पीएम मोदी के मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। तीनों ही लोगों ने पीएम मोदी के मन की बात की जमकर प्रशंसा की है।

माधुरी दीक्षित की प्रतिक्रिया

माधुरी दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इतने बड़े लीडर जनता के लिए वक्त निकाल रहे है उनको वक्त दे रहे है। आम लोगों की समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं। यह अद्भुत है।

लोगों से जुड़ना एक महान नेता की निशानी

PM मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड होने पर अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा, मोदी जी लोगों से जुड़े रहना चाहते थे और यह एक महान नेता की निशानी है। अपने मन की बात कहना, दूसरे की बात सुनना, अपनी बात उन तक पहुंचना। इसका ज्यादा गहरा कनेक्शन कुछ नहीं हो सकता है। ये एक अद्भुत फॉर्मेट है। आगे अभिनेता ने कहा कि, इस कार्यक्रम के जरिए आपकी कहानी, आपकी बात लोगों तक पहुंचती है। इस तरह की चीज़ों से लगता है कि सब एक हैं।

पीएम से मुझे प्रेरणा मिली: रोहित शेट्टी

बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रॉड्यूसर रोहित शेट्टी ने कहा, “मुझे प्रेरणा मिली, अगर एक लीडर हमें सही रास्ता दिखा सकता है, तो कुछ भी असंभव नहीं है।” पीएम मोदी ने आज के एपिसोड में बताया किस तरह से उन्होंने लोगों की मदद की। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि लोगों को लगता है कि मन की बात पीएम अपनी बात रख रहे है। लेकिन ऐसा नहीं है। वो लोगों के मन की बात भी सुन रहे है। सिर्फ सुन नहीं रहे है बल्कि कितने स्टार्टअप बिजनेस थे सोशल वर्कर थे जिनको फायदा हुआ है। हम कितने खुशनसीब है हमारे पास ऐसे लीडर है जिनकी बात लोग सुनते है।

बता दें कि मुंबई के महाराष्ट्र राजभवन में ‘मन की बात’ प्रोग्राम के 100वें एपिसोड को लेकर स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, एक्टर शाहिद कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे थे।

Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest