Voice Of The People

कर्नाटक: कुडची में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो, बोलीं- आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी ने धोखा दिया 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुडची में आज मेगा रोड शो किया। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस वक्त चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर हैं। सभी प्रमुख पार्टियों के शीर्ष नेता जनता को लुभाने के लिए तमाम तरह के वादे और दावे कर रहे हैं तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच प्रियंका गांधी ने आज भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। प्रियंका गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने भी पलटवार किया।

बताते चलें कि कांग्रेस ने भी कर्नाटक में सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला तेज कर दिया है। प्रियंका वाड्रा ने बीते बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने आरक्षण के मुद्दे पर लोगों को धोखा दिया है और लिंगायतों और वोक्कालिगाओं को आरक्षण के कोटे में कोई वृद्धि नहीं मिलेगी, जैसा कि भाजपा दावा कर रही है।

कुछ दिन पहले ही कर्नाटक के श्रृंगेरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार निशाना साधा और आरोप लगाते हुए कहा कि, राहुल गांधी पर फर्जी केस डालकर उन्हें संसद से निकाल दिया गया है। जब इंदिरा गांधी का सबसे मुश्किल संघर्ष का समय था तो यहां की जनता उनके साथ खड़ी रही। उनके खिलाफ भी एक केस लगाया गया और उनको भी संसद से निकाला गया।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest