Voice Of The People

कर्नाटक चुनाव में अपनी हार नहीं टाल पाए बीजेपी के 13 मंत्री, जानिए

कर्नाटक चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, राज्य में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी को करारी शिकस्त दी है और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटें हासिल की है, जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ 66 सीटें ही आई हैं, लेकिन इससे भी बड़ा नुक्सान बीजेपी के लिए ये हुआ है की उसके 13 मंत्री इस बार चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं.

आइये आपको बताते है वो 13 मंत्री कौन हैं…

1. हेगड़े कागेरी

भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधानसभा स्पीकर और छह बार के विधायक विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी सिरसी सीट से हार गए।

2. आर अशोक

मंत्री आर अशोक, जो दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़े थे, पद्मनाभनगर से तो जीत गए, लेकिन कनकपुरा से कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार से हार गए।

3. वी सोमन्ना

बुनियादी ढांचा विकास मंत्री वी. सोमन्ना वरुणा से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया से हार गए। वह अपनी दूसरी सीट चामराजनगर से भी हार गए, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा था। सोमन्ना लिंगायत समुदाय से हैं।

4. मुरुगेश निरानी

बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी लिंगायत गढ़ बागलकोट जिले के बिलगी से चुनाव हार गए। चीनी के कारोबारी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे।

5. हलप्पा अचार

हलप्पा अचार खनन और भूविज्ञान और महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। हलप्पा अचार येलबुर्गा से चुनाव हारे हैं

6. शंकर पाटिल

हथकरघा, कपड़ा और चीनी मंत्री शंकर पाटिल मुनेकोप्पा नवलगुंड विधानसभा सीट से हार गए।

7. बीसी पाटिल

कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल, जो भाजपा में शामिल हो गए थे, हिरेकेरूर सीट से कांग्रेस पार्टी के बासवनप्पा उजानेश्वर से हार गए

8. बीसी नागेश

स्कूल शिक्षा मंत्री बीसी नागेश तिप्तूर सीट से कांग्रेस के के षडाक्षरी से हार गए

9. एमटीबी नागराज

लघु उद्योग मंत्री एमटीबी नागराज, जो कर्नाटक के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, कांग्रेस के शरथ बचेगौड़ा से हार गए

10. गोविन्द करजोल

वरिष्ठ दलित नेता और प्रमुख सिंचाई मंत्री गोविंद करजोल, जो पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके थे, मुधोल सीट से हार गए हैं।

11. जेसी मुदुस्वामी

कानून और संसदीय मामलों के मंत्री जेसी मदुस्वामी चिक्कानायकनहल्ली में जेडीएस के सी बी सुरेश बाबू से हार गए।

12. के. सुधाकर

भाजपा नेता और कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर चिक्कबल्लापुरा में कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप ईश्वर से हार गए

13. बी श्रीरामुलु

परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु को बेल्लारी सीट से कांग्रेस के बी नागेंद्र ने करीब 29,300 मतों से हराया

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest