Voice Of The People

ओडिशा की बागडोर आधे इंजन वाली सरकार के हाथ में, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नवीन पटनायक सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि ओडिशा की बागडोर आधे इंजन वाली सरकार के हाथों में है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि ओडिशा सुशासन की कमी से जूझ रहा है, जिसके चलते आदिवासियों को बड़े पैमाने पर कुपोषण का सामना करना पड़ रहा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने तीन दिन पहले भारतीय जनता पार्टी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि डबल इंजन की सरकार नहीं, बल्कि सुशासन चुनाव जीतने में किसी पार्टी की मदद कर सकता है।

धर्मेंद्र प्रधान ने नवीन पटनायक का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा, “ओडिशा सुशासन की कमी से जूझ रहा है और वहां सिर्फ आधे इंजान वाली सरकार है। यही कारण है कि ओडिशा कुशासन और खराब प्रशासन की चपेट में है। राज्य की स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट बहुत कुछ बयां करती है।”

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य में कुपोषण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “ओडिशा के आदिवासी इलाकों में स्थिति चिंताजनक है और यह एक स्वास्थ्य सर्वेक्षण से परिलक्षित होता है। राज्य में सुशासन की कमी’ इसके लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है।” धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य सरकार से युद्ध स्तर पर काम करने और ‘कुपोषण की चिंताजनक स्थिति’ से जल्द से जल्द निपटने की मांग की।

Must Read

Latest