Voice Of The People

Karnataka: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ ये नेता भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक कैबिनेट में जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस की तरफ से अब उन सभी नामों का खुलासा कर दिया है। सिद्धारमैया के कैबिनेट में मंत्री बनने वालों में- जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जरकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंग रेड्डी, जमीर अहमद खान को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। आइए एक नजर डालते हैं इन सभी नेताओं के राजनीतिक करियर पर है।

जी परमेश्वर राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं। वे लंबे समय तक कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष रहने के साथ-साथ राज्य सरकार में कई मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। वो अब तक छह बार विधायक बन चुके हैं। उन्होंने 1989, 1999 और 2004 में मधुगिरी, 2008, 2018 और 2023 में कोराटागेरे से विधानसभा का चुनाव जीता है।

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के एच मुनियप्पा, जो 2019 तक लगभग तीन दशक तक लोकसभा के सदस्य रहे। उन्होंने कर्नाटक के देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से 4,631 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। मुनियप्पा को 73,058 वोट मिले थे। उन्होंने अपने जद (एस) के एल एन नारायण स्वामी मात दी थी।

केजे जॉर्ज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री रहे हैं। जॉर्ज 1968 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनका राजनीतिक जीवन 1969 में शुरू हुआ, जब उन्हें गोनिकोप्पल टाउन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

एमबी पाटिल पूर्व सांसद हैं और सिद्धारमैया की पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

सतीश जारकीहोली कांग्रेस नेता के साथ साथ बिजनेसमैन भी हैं। जारकीहोली के दो भाई रमेश जारकीहोली औऱ बालचंद्रा जारकीहोली भी विधायक हैं। सतीश जारकीहोली का जन्म 1962 में कर्नाटक के बेलगावी जिले में हुआ था। वह वहीं से चुनाव लड़ते हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में प्रियांक खड़गे ने जीत की हैट्रिक लगाई है। प्रियांक खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं। इस चुनाव में पीएम मोदी को ‘नालायक बेटा’ बताने की वजह से वो काफी चर्चा में रहे। प्रियांक खड़गे वर्तमान में कलबुर्गी जिले की चितापुर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं।

रामलिंगा रेड्डी कर्नाटक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह 2 सितंबर 2017 से 17 मई 2018 तक गृह राज्य मंत्री और 18 मई 2013 से 2 सितंबर तक कर्नाटक के परिवहन मंत्री रहे हैं। रेड्डी 1973 में एनएसयूआई (NSUI) में शामिल हुए थे।

जमीर अहमद खान कर्नाटक की चामराजपेट निर्वाचन क्षेत्र के चार बार के विधायक हैं और नेशनल ट्रैवल्स के मैनेजिंग पार्टनर भी हैं। उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में चामराजपेट सीट से 53953 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

SHARE

Must Read

Latest