Voice Of The People

Nine Years of Modi Government: पिछले 9 सालों में आई डिजिटल क्रांति, बदल रहा भारत का भविष्य

मोदी सरकार ने समावेशी विकास और सहज जीवन (ईज ऑफ लिविंग) को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है। टेक्नोलॉजी की पहुंच सुनिश्चित करने और सरकारी कामकाज (गवर्नेस) में तेजी से डिजिटलीकरण लाने के लिए सरकार काफी तेजी से काम कर रही है।

देश में डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय रूप से अपनाने में उल्लेखनीय सफलता की कहानी जगजाहिर है। जनवरी, 2023 में, यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस पर 200 बिलियन डॉलर (लगभग 2 लाख करोड़ रुपये) के लगभग 8 बिलियन (800 करोड़) लेनदेन किए गए। भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली विश्व स्तर पर विभिन्न देशों से जुड़ी हुई है।

आधार ई-केवाईसी सेवाएं भी पारदर्शी और बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करके और व्यापार करने में आसानी (ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस ) में मदद करके बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। भारत में आज फिनटेक अपनाने की दर दुनिया में सबसे अधिक है।

मोदी सरकार ने शासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और खामियों को दूर करने के लिए प्रौद्योगिकी और डिजिटल उपकरणों को प्रभावी ढंग से तैनात किया है। उदाहरण के लिए, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और आधार प्रमाणीकरण की शुरुआत से लाखों फर्जी लाभार्थियों का सफाया हुआ है, सरकार के लिए भारी बचत हुई, और नागरिकों को समय पर लाभ मिला है। 2015 और 2021 के बीच, सरकार ने डीबीटी के माध्यम से लाभ वितरण के कारण 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत की।

पिछले नौ वर्षों में, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम लगातार मजबूत हुआ है। भारत के अब तक के पहले निजी लॉन्च वाहन विक्रम एस के हालिया लॉन्च के साथ इसके विभिन्न मिशनों के बारे में व्यापक रूप से बात की जाती है। भारत अब इस क्षेत्र में नवाचार और उन्नति के एक नए दशक में प्रवेश करने के लिए तैयार है।

9 वर्षों में डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्या क्या हुआ:- 

1- 2021 में भारत मे 121 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर।

– 79 करोड़ लोग करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल।

2- 1.98 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिक फाइबर से जोड़ा गया।

3- प्रति GB डेटा की कीमत ₹308 से घटकर ₹10 से बीबी कम।

4- DBT के माध्यम से 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत।

5- GeM पोर्टल पर 3.9 लाख करोड़ से अधिक की खरीद।

6- देशभर में 698 जिलों में नए स्टार्टअप।

7- अगस्त 2023 में 868 करोड़ UPI लेनदेन।

8- 2021 में दुनिया का 40% डिजिटल भुगतान भारत में किया गया।

9- पिछले 5 वर्षों में इंटरनेट उपभोक्ता दोगुना।

10- डिजिटल इंडिया के तहत 5.47 लाख कॉमन सर्विस सेंटर संचालित।

11- भारतनेट के तहत 6.2 लाख ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई।

12- इसरो द्वारा एक ही बार में 104 सैटेलाइट लांच की गई। यह एक अभूतपूर्व विश्व रिकॉर्ड है।

SHARE

Must Read

Latest