पूर्व प्रधानमंत्री ने अश्विनी वैष्णव के काम को सराहा, एच डी देवेगौड़ा ने कहा- रेल मंत्री को इस्तीफा नहीं देना चाहिए

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद विपक्ष के एकजुट होने वाले सवाल पर पूर्व पीएम ने कहा कि हमने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। अभी हमारा पूरा ध्यान निकाय और पंचायत चुनाव पर केंद्रित है। हम अपनी पार्टी को दोबारा से जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को भाजपा सरकार की तारीफ की। उन्होंने बालासोर रेल हादसे के बाद किए गए राहत और बचाव कार्य के लिए रेल मंत्री को भी सराहा है।

जनता दल (से) के प्रमुख देवगौड़ा ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बहाली और हादसे के कारण हुए नुकसान को जल्द सही करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रेल मंत्री ने अपना सर्वोच्च दिया है। इसके बाद भी उनके इस्तीफे की मांग करना गलत है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद विपक्ष के एकजुट होने वाले सवाल पर पूर्व पीएम ने कहा कि हमने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। अभी हमारा पूरा ध्यान निकाय और पंचायत चुनाव पर केंद्रित है। हम अपनी पार्टी को दोबारा से जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं।

जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने अन्य राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय पार्टियों को लगता है कि जेडी (एस) खत्म हो गई है तो वह ख्याली पुलाव बना रहे हैं। हम अपनी पार्टी संगठित कर रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि मुझे पता है भविष्य में कांग्रेस का प्रशासन कैसा होगा। मुझे पता है कि कितना अच्छा प्रशासन दे सकते हैं। कांग्रेस भी ठीक भाजपा के नक्शे-कदम पर काम कर रही है। वह भाजपा सरकार के सिस्टम को नहीं बदल सकते। 2024 में भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी पार्टी को मजबूत करें।

Must Read

Latest