Voice Of The People

‘CM योगी को 24 घंटे के भीतर भेजा जाए फ्रांस’, हिंसा की आग में जल रहे फ्रांस को बचाने के लिए ट्विटर पर आई मदद की गुहार 

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस द्वारा एक लड़के को गोली मारे जाने की घटना के बाद पूरे देश में लगातार चार दिनों से लोग बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान देशभर में भारी हिंसा और आगजनी भी जारी है। बताया जा रहा है कि फ्रांसीसी पुलिस ने देशभर के अलग-अलग इलाकों से अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऐसे में अब फ्रांस के लोग भी योगी मॉडल को पसंद करते हुए उसकी मांग कर रहे हैं, जर्मनी के एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ को टैग करके कहा है कि दंगे रुकवाने के लिए उन्हें फ्रांस भेजा जाए।

यूरोप के जाने माने डॉक्टर और प्रोफेसर एन.जॉन कैम को अचानक उत्तरप्रदेश के CM योगी की याद आई है और उन्होंने भारत से मांग करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, फ्रांस में दंगों की स्थिति से निपटने के लिए भारत को मुख्यमंत्री योगी को भेजना चाहिए।

फ्रांस में भड़की हिंसा को 4 दिन हो चुके हैं। पेरिस की सड़कों पर उपद्रवियों का तांडव देखने को मिल रहा है। यहां अशांति और दंगे जैसे हालात बने हुए हैं। मंगलवार को पेरिस में पुलिस की गोलीबारी में मरे एक युवक की हत्या के बाद से स्थानीय भड़के हुए हैं और सड़कों पर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। लूटपाट, आग और आतिशबाजी के साथ गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। उपद्रवी पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं। अभी तक प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प की घटनाओं में 200 पुलिस अधिकारी घायल हो चुके हैं।

SHARE

Must Read

Latest