Voice Of The People

महाराष्ट्र में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने व्यक्त किया शोक, 26 लोगों की मौत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुलढाणा बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 26 हो गई है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम राष्ट्रीय आपदा कोष से मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख देने का ऐलान किया है। साथ घायलों को 50-50 हजार की मदद दी जाएगी। हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ 9.30 बजे मुंबई से बुलढाणा के लिए रवाना होंगे। दोनों एक साथ ही बुलढाणा जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार ये बस हादसा महाराष्ट्र के बुलढाणा के सिंधखेड़ाराजा के पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे का है। जानकारी के मुताबिक बस का टायर फटने के चलते वो हादसे का शिकार हुई और आग पकड़ ली। 26 लोग जिंदा जल गए वहीं 7 ने शीशा तोड़ अपनी जान बचाई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन का कहना है कि बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस वे पर जा रही बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest