‘अरविंद केजरीवाल अलोकतांत्रिक व्यक्ति हैं और वह संविधान को नहीं मानते’, प्रदीप भंडारी के साथ इंटरव्यू के दौरान अरविंद केजरीवाल पर बरसे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

प्रदीप भंडारी के साथ बीजेपी के सांसद और फायरब्रांड नेता मनोज तिवारी ने एक्सक्लूसिव बातचीत की। इंटरव्यू के दौरान मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए और सनसनीखेज खुलासे किए। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो काम कुछ सालों में दिल्ली में किए हैं, उससे लोगों को काफी परेशानी हुई है और एक दिन वह जेल में भी जाएंगे।

प्रदीप भंडारी के साथ बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा, “तथ्य ऐसे हैं कि अरविंद केजरीवाल क्या, कोई भी व्यक्ति होता उसकी जगह तो उसको सजा होनी ही होनी है और जेल तो कई कारणों से जाया जाता है। जेल जाना हमेशा बुरा ही नहीं होता। हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी जेल गए थे। लेकिन पहली बार ऐसा होगा कि एक व्यक्ति जो जब शुरू हुआ था तो एकदम से ईमानदारी की प्रतिमूर्ति बनके। बातें ऐसी जैसे बिल्कुल नई राजनीति शुरू हो रही है और उसका इतना बुरा हश्र करके खड़ा होगा वो खुद अपने जीवन में और ऐसा व्यक्ति जब जेल जाएगा तो मात्र वही जेल नहीं जाएगा। उसकी सोच के तमाम लोग जेल जाएंगे। ये माना जाएगा कि ऐसा जो करेगा वैसा ही भरेगा। अरविंद केजरीवाल, हम उनके पीछे नहीं पड़े हैं, वो दिल्ली को नष्ट करने के पीछे पड़े हैं। हमलोग तो दिल्ली के लोगों के साथ, दिल्ली के रक्षा में खड़े हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने जो रुलाया है, सांसो के लिए, पानी के लिए, टूटी गलियों से, गड्ढो से ऑटो रिक्शा वाला घुस गया, ऑटो रिक्शा वाला मर गया। कहां तो उसे सुरक्षा देनी थी, उसको टैक्सी स्टैंड, ऑटो स्टैंड देना था। प्रदीप भाई ये सारी चीज़ें, ये तथ्य हैं जो अरविंद केजरीवाल जी को जेल के दरवाजे तक ले जा रहे हैं और मुझे लगता है कि समय बहुत कम रह गया है।

मनोज तिवारी ने कहा, “आज जिसको भी कहिए अरविंद केजरीवाल तो वो बोलेगा अच्छा अच्छा अरविंद केजरीवाल मतलब वो भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल। शीश महल वाला अरविंद केजरीवाल, राज महल बनाने वाला अपना अरविंद केजरीवाल। DTC घोटाला करने वाला, जल बोर्ड घोटाला करने वाला, बिजली घोटाला करने वाला, क्लास रूम घोटाला करने वाला। अब ये तो अपनी पहचान खुद ही बनाई है अरविंद केजरीवाल ने। हम क्या कर, हम दिल्ली के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली की रक्षा की गारंटी लेते हैं।”

मनोज तिवारी ने कहा, ” देखिए मैं पहला जो देखता हूं कि अरविंद केजरीवाल अलोकतांत्रिक व्यक्ति हैं, वह संवैधानिक व्यवस्था को नहीं मानना चाहते हैं और इसके लिए वह लोकलुभावन बातों का सहारा लेते हैं। देश संविधान से चलता तो वह पहला तो लोकतंत्र को चोट पहुंचाना चाहते हैं और वह कह चुके हैं कि हां मैं अनार्किस्ट हूं। जब भी कोई व्यक्ति लोकतंत्र को चोट पहुंचाने वाला होता है तो निश्चित रूप से वह किसी देश विरोधी शक्ति का एक मोहरा होता है। भारत जैसे मजबूत लोकतंत्र में प्रदीप भाई लालू जी जैसे मजबूत नेता को जेल जाना पड़ा।”

Must Read

Latest