Voice Of The People

खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में एक सड़क हादसे में मौत की खबर, भारत में मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल है पन्नू

खालिस्तानी आतंकवादी संगठन “सिख फॉर जस्टिस” के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आ रही है। हालांकि इस खबर की पुष्टि की प्रतीक्षा अभी की जा रही है। लेकिन ट्विटर उनकी मौत की खबर तेजी से ट्रेंड कर रही है। आपको बता दें की जन की बात इस खबर की कोई पुष्टि नहीं करता है।

एक के बाद एक खालिस्तानी आतंकियों की मौत के बाद से पन्नू सहित सभी खालिस्तानी समर्थकों में भय का माहौल बना हुआ था। पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, फिर लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत, और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पन्नू को खतरा था कि अब उसका भी नंबर आने वाला है। विदेश में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब में अलगाववाद बढ़ाने की कोशिश करता रहा है। 29 अप्रैल 2022 को उसी ने ‘खालिस्तान स्थापना दिवस’ मनाने का ऐलान किया था। इसके विरोध में पटियाला में एक संगठन ने खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकाला था।

साथियों की मौत से डरा हुआ था पन्नू

रिपोर्ट्स के अनुसार पन्नू अपने साथियों की मौत के बाद से काफी डरा हुआ था। इसी डर की वजह से बीते 21 जून को गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर गोली का जवाब बम से देने की धमकी दी थी। पन्नू लगातार भारत के खिलाफ सिख युवाओं को उग्रवाद में शामिल होने के लिए उकसाता रहता था। पन्नू अक्सर नफरत भरे वीडियो के जरिए धमकी भी देता रहता था। भारत सरकार ने पन्नू को मोस्ट वांटेड नौ आतंकियों की सूची में शामिल किया हुआ था। पन्नू की तरफ से लगातार धमकियां दी जाती रही हैं।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest