जल्द ही नए रंग में नजर आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। इस फैक्ट्री में वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। फैक्ट्री में उन्होंने नए वंदे भारत ट्रेनों का निरीक्षण भी किया। समचार एजेंसी एएनआइ ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें देखा जा सकता है कि नए रंगों में वंदे भारत ट्रेन को तैयार किया गया है।

नए रंग में नजर आई वंदे भारत एक्सप्रेस

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे के साथ चेन्नई कोच फैक्ट्री से एक वीडियो भी जारी किया गया जिसमे वंदे भारत एक्सप्रेस एकदम नए रंग में नजर आ रही है। पहले ट्रेन का रंग सफेद और नीला था जो अब बदल कर ग्रे और नारंगी कर दिया गया है। जल्द ही नई आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में लोगों को ग्रे और नारंगी रंग की चमचमाती वंदे भारत एक्सप्रेस देखने को मिल सकती है।

वंदे भारत में अब तक 25 सुधार किए गए: अश्विनी वैष्णव

ट्रेनों के निरीक्षण के दौरान अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में अब तक 25 सुधार किए जा चुके हैं। हमें फील्ड यूनिट से जो भी फीडबैक मिल रहा है हम उसे सुधार में शामिल कर रहे हैं।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा, हमने आज हमारे और अधिकारियों के बीच तीन मुद्दों पर चर्चा हुई। पहला, किस तरह दक्षिण रेलवे में ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। दूसरा, हैरिटेज स्पेशल ट्रेन को लेकर चर्चा हुई और तीसरी बात वंदे भारत ट्रेन में क्या सुधार किया जाए, उस बात पर चर्चा हुई।

Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest