Voice Of The People

लगातार बारिश से पूरे देश में हाहाकार, दिल्ली, हिमाचल से लेकर पंजाब तक बुरे हाल, NDRF की 39 टीमें तैनात

दिल्ली, हिमाचल, पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी। इधर, हरियाणा ने यमुना में 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा। इसके बाद दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

अभी तक विभिन्न राज्यों में एनडीआरएफ की कुल 39 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें पंजाब में 14, हिमाचल प्रदेश में 12, हरियाणा में 5, उत्तराखंड में 8 टीमें लगाई गई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नदियां उफान पर हैं, अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।

भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकसंतप्त परिजनों को मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत कार्यों में वो प्रशासन की सहायता करें। इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का हम सभी को मिल कर सामना करना है।”

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। सुबह 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर नदी का जलस्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया। नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।

SHARE

Must Read

Latest