Voice Of The People

सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच पश्चिम बंगाल में करीब 700 सीटों पर दोबारा मतदान जारी, चुनाव आयोग हाई अलर्ट पर 

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई, उनमें सबसे ज्यादा मुर्शिदाबाद में 175 बूथ हैं। इसके बाद मालदा में 112 बूथ पर वोटिंग हो रही है। हिंसा प्रभावित नादिया में 89 बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है। जबकि उत्तर में और दक्षिण 24 परगना जिलों में 46 और 36 बूथों और अन्य जगह पर पुनर्मतदान किया जा रहा है। इस प्रकार से कुल 697 बूथों पर मतदान होना है।

पूरे पश्चिम बंगाल में हुए हिंसा के बीच करीब 18 लोगों की मौत के बाद पंचायत चुनाव के लिए मतदान रद्द घोषित कर दिया गया था। हर बूथ पर राज्य पुलिस के अलावा चार केंद्रीय बल के जवान तैनात होंगे। जिन जिलों में पुनर्मतदान हो रहा है, हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 बूथ हैं, इसके बाद मालदा में 109 बूथ हैं।

बताते चलें कि बीते 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर मतदान हुआ था। कई इलाकों से बूथ लूटने, बैलेट पेपर फाड़ने, बैलेट पेपर में आग लगाने और बम फेंकने की घटनाएं हुईं। जिन बूथों पर बैलेट बॉक्स से छेड़छाड़ और हिंसा की घटनाएं देखी गई थीं, उन्हीं पर दोबारा मतदान हो रहे हैं। चुनाव के दिन छह जिलों में 18 लोगों की हत्या की गई। इसके साथ ही एक महीने में जान गंवाने वालों की संख्या 35 हो गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार अलीपुरद्वार : 1 बांकुरा: 8 बीरभूम :14 कुचबिहार : दक्षिण दिनाजपुर : 18 दार्जिलिंग :0 हुगली: 29 हावड़ा: 8 जलपाईगुड़ी :14 झारग्राम :0 कलिम्पोंग : 0 मालदा: 112 मुर्शिदाबाद : 175 नादिया: 89 उत्तर 24 परगना :46 पश्चिम मेदिनीपुर : 10 पूर्वी मेदिनीपुर :31 पूर्वी बर्दवान :3 पश्चिम वर्धमान:6 पुरुलिया :4 दक्षिण 24 परगना: 36 उत्तर दिनाजपुर: उत्तरी दिनाजपुर कूचबिहार को छोड़कर 604 बूथों पर फिर से मतदान जारी है।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest