Voice Of The People

बाढ़ से बेहाल हुआ राजधानी दिल्ली का हाल ,रेस्क्यू में NDRF की 12 टीमें तैनात, यमुना ने थोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ आ गई है। यमुना के पानी में पूरी दिल्ली डूब गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। 45 साल बाद यहां नदी के जलस्तर ने 208 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है।

हथनी कुंड बैराज का पानी आ जाने से यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है जिससे निचले इलाके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए NDRF की 12 टीमें तैनात की गई है।

कश्मीरी गेट, आईटीओ, लाल किले का पिछला हिस्सा, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से लेकर सिविल लाइन्स आदि जगहों तक पानी पहुंच गया है। दिल्ली में हर ओर पानी ही पानी है। इसके चलते दिल्ली के तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ प्रभावित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिना काम लोगों को घर से न निकलने की अपील की है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर शाम पांच बजे फिर बढ़ गया है। शाम पांच बजे जलस्तर 208.65 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। हालांकि, हथिनीकुंड बैराज के गेट बंद करने के बाद दिल्ली में बाढ़ से आने वाले समय में राहत मिल सकती है। राझधानी दिल्ली के दिलशाद संस्कार आश्रम के पास इतना भीषण जाम लगा कि लोगों को पांच मिनट का सफर तय करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर एंबुलेंस दमकल विभाग की गाड़ी से लेकर स्कूल की बसें जाम में फंसी रहीं।

SHARE

Must Read

Latest