Voice Of The People

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रॉन ने उपहार में क्या खास गिफ्ट दिया? जानिए

पीएम नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों में काफी मजबूती आई है। भारत ने जहां फ्रांस को अपना सच्चा दोस्त बताया। वहीं फ्रांस ने आपसी विश्वास को ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को उपहार भी दिया।

इसमें एक उपहार ऐसा है, जिसमें देश के शौर्य का इतिहास भी नजर आता है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 1916 में खींची गयी एक तस्वीर की फ्रेम की हुई प्रतिकृति उपहार में दी। इस प्रतिकृति की खास बात यह है कि इसमें एक पेरिस का एक शख्स एक सिख सैन्य अधिकारी को पुष्प भेंट करता दिखाई दे रहा है।

अधिकारियों ने यहां बताया कि मोदी को 11वीं सदी की ‘शारलेमैन चैसमेन’ की प्रतिकृति और 1913 से 1927 के बीच प्रकाशित मार्सल प्राउस्ट के उपन्यास ‘आ ला रिसर्च ड्यू टेंम्प्स पर्दू’ के अंक भी गिफ्ट किये गये हैं। इस उपन्यास को 20वीं सदी की शुरुआत की फ्रांसीसी साहित्य की सर्वोत्कृष्ट कृतियों में गिना जाता है।

वर्ष 1916 की तस्वीर 14 जुलाई को सैन्य परेड के दौरान चैम्प्स-एलिसी में म्यूरिसे समाचार एजेंसी के एक फोटो पत्रकार ने खींची थी। यह मूल तस्वीर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ फ्रांस में रखी है। प्रथम विश्व युद्ध के समय की इस तस्वीर में एक स्थानीय राहगीर फ्रांस में तैनात ‘इंडियन एक्सपिडिशनरी फोर्स’ के एक सिख ‘वायसराय कमीशन्ड अधिकारी’ को पुष्प भेंट करता दिखाई दे रहा है। यह पुष्प भेंट करना यह दर्शाता है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिक बड़ी वीरता के साथ लड़े थे। राष्ट्रपति मैक्रों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी पंजाब रेजिमेंट का जिक्र किया।

SHARE

Must Read

Latest