Voice Of The People

दिल्ली सरकार में अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा फेरबदल, आतिशी मार्लेना को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद मंत्री आतिशी मर्लेना और ज्यादा ताकतवर हो गई हैं। उनको सर्विस और विजिलेंस विभाग भी दिए गए हैं। अभी तक ये विभाग मंत्री सौरभ भारद्वाज के पास था।

आतिशी के पास इन दो विभागों के अलावा वित्त, बिजली, शिक्षा, महिला और PWD विभाग, आर्ट और कल्चर, भाषा और टूरिज्म की भी जिम्मेदारी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को सेवा और सतर्कता विभाग आवंटित करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक फाइल भेजी। दोनों विभाग पहले सौरभ भारद्वाज संभाल रहे थे।

बताते चलें कि दिल्ली सर्विस बिल कल ही राज्यसभा में पास हुआ है। इस बिल के पास हो जाने के बाद दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के तबादले का अधिकार छिन गया है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने और उनके इस्तीफे के बाद दिल्ली सरकार में बदलाव किए गए थे। आतिशी मार्लेना दिल्ली के कालकाजी से आप की विधायक हैं।

आतिशी के पास पहले 11 विभागों की जिम्मेदारी थी।उनके पास महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण, शिक्षा ऊर्जा, कला-संस्कृति व पर्यटन, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, जनसंपर्क विभाग थे। मंत्रिमंडल में फेरबदल की मंजूरी दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी दे दी थी।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest