Voice Of The People

भारत का विदेशी व्यापार 800 बिलियन डॉलर के पार, जानिए क्या कहते हैं आंकड़ें

भारत के सर्विस सेक्टर में अच्छी ग्रोथ के चलते देश का कुल आयात और निर्यात दोनों क्षेत्र में अच्छा आंकड़ा देखा गया है। 2023 की पहली छमाही के दौरान देश के गुड्स और सर्विसेज के कुल निर्यात और आयात का आंकड़ा 800 अरब डॉलर के आंकड़े के पार पहुंच गया है। हालांकि पिछले साल के जनवरी-जून के दौरान तुलना की जाए तो इसके आंकड़े में गिरावट रही है।

वैश्विक मांग में मंदी के बावजूद देश का व्यापार कुल 800 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। हालांकि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसमें 2.5 फीसदी की गिरावट आई है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के विश्लेषण के अनुसार इस साल जनवरी से लेकर जून तक वस्तुओं व सेवाओं का निर्यात 1.5 प्रतिशत बढ़कर 385.4 अरब डॉलर हो गया, जबकि जनवरी-जून 2022 में यह 379.5 अरब डॉलर था। हालांकि इन छह महीनों में आयात 5.9 प्रतिशत घटकर 415.5 अरब डॉलर हो गया, जबकि जनवरी-जून 2022 में यह 441.7 अरब डॉलर था।

भारत 240 देशों को निर्यात करता है। पहली छमाही में इनमें 134 देशों में निर्यात घटा है। इनमें अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, बांग्लादेश और जर्मनी शामिल हैं। हालांकि, नीदरलैंड, ब्रिटेन, सऊदी अरब में निर्यात बढ़ा है। देश के निर्यात में 25 फीसदी का योगदान देने वाली 29 उत्पाद श्रेणियों में 11 ने जनवरी-जून, 2023 में सालाना आधार पर सकारात्मक वृद्धि रही। हालांकि देश के कुल वस्तु निर्यात में 75 फीसदी हिस्सेदारी वाली 29 उत्पाद श्रेणियों में 18 के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है।

SHARE

Must Read

Latest