Voice Of The People

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चंद्रयान-3 की सफलता पर की बात, बोले- मानवता के लिए ये बड़ी उपलब्धि

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चंद्रयान-3 की सफलता पर की बात, बोले- मानवता के लिए ये बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग में है। समिट के आखिरी दिन पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफलता पर भारत को बधाई देने वाले राष्ट्रों और राष्ट्राध्यक्षों को धन्यवाद अर्पित किया। पीएम मोदी ने देश की उपलब्धि को मानवता की उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा यह भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि उसकी उपलब्धि को पूरी मानवता के लिए एक उपलब्धि से जोड़ कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इस ऐतिहासिक मौके पर भारत के लोगों और हमारे वैज्ञानिकों की तरफ से दुनिया के अन्य वैज्ञानिकों और विश्व के वैज्ञानिक समुदाय को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा भारत का मानना रहा है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में काफी मजबूत होगा। मैं मेरे मित्र रामाफोसा जी को इस समिट के सफल आयोजन के लिए भी धन्यवाद देता हूं। उनका अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा दुनिया के सभी लोग हमें हृदय से बधाई दे रहे हैं। यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए भी एक उपलब्धि है। पीएम ने कहा हमने जिस क्षेत्र में अपना टेरेन चुना वह कठिन था लेकिन हमारे वैज्ञानिकों के कारण ऐसा हो पाया इसके लिए मैं पूरी दुनिया की वैज्ञानिक चेतना और वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest