Voice Of The People

बिना भारत को शामिल किए वैश्विक समाधान ढूंढना असंभव, नॉर्वे के उप विदेश मंत्री का बड़ा बयान

नॉर्वे के उप विदेश मंत्री एंड्रियास मोत्जफेल्ट क्राविक ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों में प्रगति के लिए आवश्यक मानते हैं। उन्होंने कहा, किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दे का कोई वैश्विक समाधान खोजना भारत को शामिल किए बिना खोजना असंभव है।

उन्होंने कहा कि हम भारत को वर्तमान के महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे जलवायु परिवर्तन से निपटने, बहुपक्षवाद का विस्तार करने, अंतरराष्ट्रीय कानून में निहित समाधान खोजने के लिए अपरिहारर्य देखते हैं। नॉर्वे-भारत साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा, साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे पास कई अवसर मौजूद हैं। उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण भागीदार बताया और कहा कि ये दोनों देश समाधान खोजने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हैं।

भारतीय बाजारों के बारे में बोलते हुए उप विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय बाजार के साथ जुड़ने के दो-दो फायदे हैं। पहला आर्थिक मजबूती और दूसरा अहम कारण है राजनीतिक लाभ। नॉर्वे भारत को एक पुल के रूप में देख रहा है। एक बाजार के रूप भारत काफी दिलचस्प होगा। भारतीय बाजारा सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र के व्यापारियों और अन्य हितधारकों के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम आर्थिक के साथ-साथ राजनीतिक कारणों से भी भारतीय बाजारों से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

SHARE

Must Read

Latest