Voice Of The People

प्रदीप भंडारी ने जारी किया जन की बात एग्जिट पोल, जानिए 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार

गुरुवार को पांच राज्यों में चुनाव सम्पूर्ण हो चुके हैं। तेलंगाना में वोटिंग समाप्त होने के बाद ही राजनैतिक गलियारों में एग्जिट पोल की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रदीप भंडारी ने 5 राज्यों के लिए जन की बात का एग्जिट पोल जारी कर दिया है।

मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश में जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार एमपी में काटें की टक्कर नजर आ रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बीच बहुत ही कम अंतर से इस बार लड़ाई है। जन की बात के एग्जिट पोल के हिसाब से इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी 100 से 123 सीटें ला सकती है। कांग्रेस 102 से 125 सीटें लाने की उम्मीद है। अन्य को 5 सीटें आ सकती हैं।

राजस्थान में बन रही बीजेपी सरकार?

राजस्थान में जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बीजेपी सरकार बनाती हुई दिख रही है। जन की बात के एग्जिट पोल के हिसाब से इस बार राजस्थान में बीजेपी 100 से 122 सीटें ला सकती है। कांग्रेस 62 से 85 सीटें लाने की उम्मीद है। अन्य को 14 से 15 सीटें आ सकती हैं।

तेलंगाना में कांग्रेस आगे

जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में कांग्रेस आगे नजर आ रही है वहीं दूसरे नंबर पर BRS आती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में कांग्रेस को 48 से 64 सीटें मिल सकती हैं वहीं BRS 40 से 55 सीटें ला सकती है। राज्य में BJP को सिर्फ 7 से 13 और AIMIM को 4-7 सीटें मिलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में होगी कांग्रेस को वापसी?

छत्तीसगढ़ में जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार राज्य में कांग्रेस सरकार बनाते हुए नजर आ रही हैं। पोल के अनुसार राज्य में कांग्रेस को 42 से 53 सीटें मिलने की संभावना है। बीजेपी को राज्य में 34 से 45 सीटें मिलने का अनुमान है और 3 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।

मिजोरम में ZPM आगे

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार मिजोरम में ZPM आगे नजर आ रही है। राज्य में ZPM को 15 से 25 सीटें मिलने की संभावना है। MNF को 10 से 14 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस 5 से 9 और बीजेपी 0 से 2 सीट पर सिमट सकती है।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest