Voice Of The People

नवंबर में सवारी वाहनों की बिक्री पहुंची ऑल टाइम हाई, पढ़ें SIAM की ये रिपोर्ट

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन नवंबर महीने में किस सेगमेंट के वाहनों की मांग रही और किस सेगमेंट के वाहनों की मांग में गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज की गई। सियाम के मुताबिक नवंबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से नवंबर महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर महीने में कुल 1971262 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 1558237 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

किस सेगमेंट में कुल कितनी बिक्री

सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 288062 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि नवंबर 2022 के दौरान यह संख्या 276231 थी। देश में बीते महीने में दो पहिया वाहन सेगमेंट में कुल बिक्री 1623399 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 59738 यूनिट्स का रहा। बीते महीने दो पहिया वाहनों के सेगमेंट के साथ ही यात्री वाहन और ति-पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सेगमेंट के मुताबिक बिक्री

नवंबर 2023 में यात्री वाहन सेगमेंट में यात्री वाहन की 102558, यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में 175278, वैन की 10226 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहन सेगमेंट में नवंबर 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 1070798, स्कूटर की बिक्री 509119 और मोपेड की बिक्री 43482 यूनिट्स रही। ति पहिया सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर की 47602, सामान ढोने वाले तिपहिया की 9281, ई-रिक्शा की 2563 और ई-कार्ट की 292 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest