Voice Of The People

2023 में रीयल एस्टेट सेक्टर में आई बड़ी उछाल, जानिए

2023 में आवासीय रियल वर्ष एस्टेट बाजार में एक दशक से भी अधिक समय में सबसे मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया गया है, ये देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। बताते चलें कि भारत 2023 की तीसरी तिमाही में नाइट फ्रैंक के वैश्विक आवास मूल्य सूचकांक में 18 पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गया। देश में घर की कीमतों में साल-दर-साल 5.9% की वृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण वृद्धि हुई।

वैश्विक स्तर पर नाइट फ्रैंक के ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स के अंतर्गत आने वाले 56 बाजारों में घर की कीमतें सितंबर 2023 में सालाना आधार पर 3.5% की औसत से बढ़ीं। पिछली तिमाही में, वैश्विक घर की कीमतें 2.2% बढ़ी है।

नाइट फ्रैंक के अनुसार उच्च गृह ऋण दरों की चुनौतियों के साथ-साथ मुद्रास्फीति के खतरों के बावजूद भारत के आवासीय बाजार में वृद्धि, इसकी स्थिर आर्थिक वृद्धि के कारण है। महामारी के दौरान, केंद्र और राज्य सरकारों ने रियायतें प्रदान की जिससे बाजार में तेजी आई है।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest