Voice Of The People

लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार और पूर्व डिप्टी स्पीकर कारिया मुंडा को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

विश्व हिंदू परिषद की ओर से लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और बाबू जगजीवन राम जी की पुत्री मीरा कुमार और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल ने 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण सौंपा। ये जानकारी सोशल मीडिया पर वीएचपी ने साझा किया है।

बताते चलें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अब कुछ दिन ही बचे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में दीवाली पहले ही आ गई है। 22 जनवरी को भगवान राम अपने घर लौट रहे हैं। अयोध्या सहित पूरा भारत जश्न के मूड में आ गया है। इस बीच वीआईपी लोगों को निमंत्रण देने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एक्टर अरुण गोविल को न्योता भेजा गया है।

विश्व हिंदू परिषद ने अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह को आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा है। वीएचपी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, भारत के रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री राजनाथ सिंह और भारत के गृह मंत्री एवं जिनका राम मंदिर की वर्तमान स्थिति लाने में महत्वपूर्ण योगदान है।

देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी राम मंदिर का निमंत्रण मिला है। वीएचपी ने बताया कि भारत की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण सौंपा। उन्होंने इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया तथा कहा कि अयोध्या आने व दर्शन करने का शीघ्र समय तय करेंगी।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest