Voice Of The People

Religious Tourism की सर्च 97% का उछाल, अयोध्या को लोग खूब कर रहे सर्च

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है। राम मंदिर ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां दे दी है। धार्मिक स्थलों के बारे में जाने के इच्छुक लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऑनलाइन ट्रेवल प्लेटफॉर्म MakeMyTrip के अनुसार, पिछले दो साल में धार्मिक जगहों के बारे में सर्च करने वालों की संख्या लगभग 97 फीसदी बढ़ गई है। साल 2021 से 2023 के बीच लोग यात्राओं के लिए धार्मिक स्थलों को तरजीह दे रहे हैं। इनमें भी आकर्षण का केंद्र अयोध्या और वहां बन रहा राम मंदिर है।

राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि के आ जाने के अयोध्या के बारे में सर्च करने वालों की संख्या 1806 फीसदी बढ़ी थी।अयोध्या के बारे में सबसे ज्यादा सर्च 30 दिसंबर को की गई। इस दिन अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था और साथ ही अयोध्या के पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नई नवेली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।

मेक माय ट्रिप के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल अयोध्या के बारे में लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। यह आंकड़ा 585 फीसदी तक बढ़ चुका है। कंपनी के अनुसार, अमेरिका से 22.5 फीसदी और खाड़ी देशों से 22.2 फीसदी सर्च इस बारे में की गई. इसके अलावा कनाडा, नेपाल और ऑस्ट्रेलिया के लोग भी अयोध्या और राम मंदिर के बारे में जानना चाह रहे हैं। कंपनी के ऑनलाइन आंकड़ों के मुताबिक लोगों में धार्मिक यात्राएं करने की रुचि तेजी से बढ़ी है। पिछले 2 सालों में लोगों की प्राथमिकताएं तेजी से बदली हैं।

SHARE

Must Read

Latest