Voice Of The People

ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भारत को ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी की ज़रूरत नहीं: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भारत को किसी ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन यहां भी उतना ही हो रहा है जितना कि बाहर।

उन्होंने बताया कि भारत ऊर्जा उत्पादन के मामले में बहुत ज्यादा आत्मनिर्भर हो चुका है। भारत अपने टेक्नोलॉजी के दम पर हर एक क्षेत्र में लगातर अपार सफलता प्राप्त कर चुका है और आगे भी बहुत तेज़ी से विकास कर रहा है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत रूसी के साथ दूसरे देशों से भी ऊर्जा क्षेत्र में संबंध बढ़ा रहा है, उन्होंने कहा कि अन्य देशों के साथ रूस अब भारत के लिए तेल का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया है। हरदीप सिंह पुरी ने ऊर्जा क्षेत्र में कई और देशों के साथ संबंध बेहतर करने की बात कही।

बताते चलें उन्होंने कहा कि बीते एक साल में रूस से आयात कम नहीं हुआ, बल्कि बढ़ा ही है। इसके साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमें जहां से सस्ता तेल मिलेगा, हम वहां से खरीदेंगे।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest