Voice Of The People

भारत का निर्यात 8.5 प्रतिशत बढ़कर 69.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ, जानिए क्या है बड़ा कारण

15 फरवरी को वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 2024 के पहले महीने में भारत का निर्यात 36.92 बिलियन डॉलर था। जो बीते जनवरी 2023 के 35.80 बिलियन डॉलर से अधिक है, लेकिन दिसंबर 2023 के 38.45 बिलियन डॉलर से कम है।

वाणिज्य सचिव सुनील कुमार बर्थवाल ने कहा कि लाल सागर में हौती विद्रोहियों के हमलों, विकसित देशों में जारी मंदी और कॉमोडिटिज की कीमतों में गिरावट के बावजूद हम अपने निर्यात के आंकड़े सुधारने में सफल रहे हैं।

बताते चलें कि जनवरी में भारत का व्यापारिक व्यापार घाटा घटकर 17.49 अरब डॉलर हो गया क्योंकि लाल सागर में चल रहे संकट के बावजूद निर्यात में सालाना आधार पर 3.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest