Voice Of The People

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने किया “फिर एक बार मोदी सरकार” अभियान का शुभारंभ, दिल्ली के कनॉट प्लेस से बलून उड़ाकर किया शंखनाद

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने दिल्ली के कनॉट प्लेस से फिर एक बार मोदी सरकार अभियान का शुभारंभ किया। कनॉट प्लेस से बलून उड़ाकर शंखनाद करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की सातों सीटें पीएम मोदी के नेतृत्व में जीतेंगे।

इस शंखनाद कार्यक्रम में 370 युवाओं ने मोदी टी शर्ट में दिखे। कनॉट प्लेस, सेंट्रल पार्क और दिल्ली मेट्रो में युवाओं की टीम ने किया दिल्ली की “सातों सीटें मोदी को” नारे को बुलंद करते हुए नारे लगाए।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा व UPIDR की चेयरपेर्सन क्षिप्रा शुक्ला भी मौके पर मौजूद रहीं। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से जुटी हुई हैं। इस बीच बीजेपी ने भारत मंडपम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में फिर एक बार मोदी सरकार नारे के साथ साथ गीत जारी किया है।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest