Home Featured प्रदीप भंडारी की किताब “MODI 3.0” का कवर पेज हुआ लॉन्च, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

प्रदीप भंडारी की किताब “MODI 3.0” का कवर पेज हुआ लॉन्च, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

0
प्रदीप भंडारी की किताब “MODI 3.0” का कवर पेज हुआ लॉन्च, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जन की बात के संस्थापक और ज़ी न्यूज़ के कंसल्टिंग एडिटर प्रदीप भंडारी लिखित अगली किताब “MODI 3.0” का कवर पेज लॉचिंग के कारण सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि इससे पहले भी उनकी किताब “मोदी विजयगाथा और MODI MANDATE ने काफ़ी सुर्खियां बटोरीं और पाठकों ने काफी सराहा, अब अगली किताब “MODI 3.0” के लॉन्च से पाठकों में काफ़ी उत्सुकता है और लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।इसे ऑनलाइन एडवांस बुक किया जा सकता है जिसका लिंक नीचे संलग्न है।

बाते दें की ये किताब अप्रैल मध्य में पाठकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। पाठक अभी से एडवांस बुक कर पाएंगे।

प्रदीप भंडारी ने अपने किताब के बारे में बताया है कि इस किताब को भी उन्होंने अपने ग्राउंड के अनुभव और तजुर्बों के आधार पर लिखा है। इस किताब में ये बताया गया है कि कैसे पीएम मोदी तिसरी बार शपथ लेंगे।

उन्होंने इस किताब में पीएम मोदी की दूरगामी विजन और विकसित भारत के रूट मैप का विस्तृत विवरण किया है। इस किताब में भारत के बदलते व्यस्था और आर्थिक विकास के कारण और पीएम मोदी के भूमिका का जिक्र किया गया है।