Voice Of The People

हाथरस हादसे पर सख्त योगी सरकार, सत्संग के आयोजकों की लापरवाही के खिलाफ दर्ज हो सकती एफआईआर

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ मच गई है। भगदड़ में करीब 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। एक सत्संग चल रहा था, जहां यह भगदड़ मची है। हाथरस के रतिभानपुर इलाके की घटना बताई जा रही है। बताया जाता है कि भोले बाबा के सत्संग का समापन कार्यक्रम चल रहा था और इस दौरान यह भगदड़ मची। इस भगदड़ में घायल लोगों को एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। घटना में 200 से अधिक लोग घायल हैं।

इस घटना को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हैं। बताया जा रहा है कि सरकार आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है। माना जा रहा है कि तय सीमा से बहुत अधिक की संख्या में लोग पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे दब गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

SHARE

Must Read

Latest