Voice Of The People

पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा देश, 2025-26 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी हुई है। मोदी राज में देश की जीडीपी तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। अब Ernst and Young- EY ने भी माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। EY India ने अपनी EY Economy Watch की ताजा रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सरकार मानव संसाधन विकास पर ध्यान देती है और वित्तीय अनुशासन बनाए रखती है, तो देश की दीर्घकालिक विकास संभावनाएं और मजबूत हो सकती हैं।

IMF की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पिछले 10 साल में 105 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपने सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी को दोगुना कर लिया है। आईएमएफ के अनुसार देश का जीडीपी साल 2015 के 2.1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर साल 2025 में 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। इसके साथ ही भारत अब जीडीपी के मामले में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश बन गया है। अमेरिका 30.3 ट्रिलियन डॉलर, चीन 19.5 ट्रिलियन डॉलर, जर्मनी 4.9 ट्रिलियन डॉलर और जापान 4.4 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारत से आगे है। लेकिन रिपोर्ट की माने तो भारत इस साल 2025 के अंत तक जापान को और साल 2027 तक जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल ही में वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। आईएमएफ ने कहा है कि भारत वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और नीतिगत अनिश्चितताओं के बावजूद दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। आईएमएफ ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट में कहा है कि भारत में, 2025 और 2026 में विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

SHARE

Must Read

Latest