Voice Of The People

मोदी सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं का असर, बेंगलुरु में फाइटर जेट्स का निर्माण

कभी भारत हर छोटा-बड़ा हथियार रूस, अमेरिका या फ्रांस से खरीदता था लेकिन मोदी सरकार में हालात बदल बदल गए हैं। भारत में अब खुद के टैंक, मिसाइल, फाइटर जेट, तोप और पनडुब्बियाँ तैयार हो रही हैं। सरकार ने आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे मिशनों के ज़रिए देश को हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना शुरू कर दिया है। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर तेज़ी से हो रहा बदलाव है।

हैदराबाद, पुणे, जबलपुर, बेंगलुरु, नागपुर, कोच्चि जैसे शहर अब सिर्फ आईटी या इंडस्ट्री के लिए नहीं, बल्कि आधुनिक हथियार बनाने के लिए भी पहचाने जा रहे हैं। इन जगहों पर DRDO, HAL, BEL और कई प्राइवेट कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं।

बेंगलुरु में HAL के ज़रिए तैयार हो रहा ‘तेजस‘ फाइटर जेट अब भारतीय वायुसेना का हिस्सा है। यह पूरी तरह भारत में बना है और इसकी तकनीक विदेशों से कम नहीं है। इसमें मिसाइल लॉन्चर, स्मार्ट रडार, और सुपरस्पीड जैसी खूबियां हैं। HAL अब इसका और भी बेहतर वर्जन तेजस मार्क 2 बना रहा है।

Must Read

Latest