Voice Of The People

जेएनयू की VC ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, SIR को बताया चुनाव सुधार की दिशा में अहम कदम

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की कुलपति संतिश्री पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान में विश्वास को फिर से जीवित किया है। वह पुणे के एसएनडीटी विश्वविद्यालय में आयोजित ’75 वर्षों का भारतीय संविधान-चिंतन, चुनौतियां और आगे का मार्ग’ सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

संतिश्री पांडेय ने कहा, “आज हम भारतीय संविधान के 75 वर्षों का उत्सव मना रहे हैं, और इस मौके पर हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देना चाहिए, जिन्होंने भारतीय संविधान में हमारे विश्वास को फिर से मजबूत किया है। अब तक हम संविधान में क्या है और क्या नहीं, इसे भूल चुके थे।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत में लोकतंत्र की नींव ब्रिटिशों ने नहीं रखी थी, बल्कि यह भारतीय सभ्यता के समान पुराना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 8वीं शताबदी में चोलों के उत्तरामेरुर शिलालेख ने यह साबित किया कि भारत में विकेंद्रीकृत प्रशासन था।

बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष समग्र पुनरीक्षण (SIR) की आलोचना करते हुए पांडेय ने कहा कि भारत में हमेशा से लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत की गई हैं और चुनाव सुधार बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा, “हमारे देश में आने वाले घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए, क्योंकि उनके वोट चुनाव परिणामों को पूरी तरह बदल सकते हैं।”

Must Read

Latest