प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। अब विकास की रफ्तार को हमें मिलकर तेज करता है। इसलिए फिर एक बार एनडीए सरकार। बिहार में फिर से सुशासन सरकार। बिहार की पहचान ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है। बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता, देवी भारती, विदुषी गार्गी जैसी माताएं हमारी प्रेरणाएं।
पीएम मोदी ने आगे कहा, “नारी शक्ति की इस सशक्त भूमि से मैं भारत की बेटियों को बधाई देता हूं। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है। यह गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है। आइए मिलकर हम उनका सम्मान करें। यह विजय सिर्फ खेल के मैदान तक नहीं है। यह भारत की बेटियों के नए आत्म विश्वास का प्रतीक है। भारत की बेटियों पर मुझे और देश वासियों को गर्व है। मैं चैंपियन बेटियों के माता-पिता को भी नमन करता हूं।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, ” राजद और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती है। उनके शब्दकोश में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने यही सीखा है। जंगलराज में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं थे। दलित, पिछड़ों, अति पिछड़ों के साथ क्या-क्या नहीं होता था। हमारे सहरसा के बहादुर डीएसपी सत्यपाल सिंह जंगलराज वालों को ठीक कर रहे थे। उनपर नकेल कस रहे थे। यह बात पटना में बैठे राजद के आकाओं को पसंद नहीं आई। इसकी कीमत जंगलराज वालों को जान देकर चुकानी पड़ी। इतना ही नहीं जिन लोगों ने ईमानदार डीएसपी की हत्या करवाई, उसे खुला छोड़ दिया गया। आज विकास की बातें जंगलराज वालों को अच्छी नहीं लगती।”
