केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वी चंपारण के मोतिहारी विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार में बीस साल की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए शाह ने मोतिहारी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा में आए लोगों को जंगल राज की याद दिलाते हुए कहा बिहार में जंगल राज रोकने का काम केवल नीतीश व मोदी की जोड़ी ही कर सकती है।
अमित शाह ने कहा, “केंद्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में दस साल तक चली सरकार में बिहार के विकास के लिए लिए जारी किए गए फंड की चर्चा करते हुए कहा- उस सरकार में बिहार को मात्र 2.80 लाख करोड़ की राशि ही मिली। मनमोहन सिंह दस से साल में पांच बार बिहार आए। जब केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 55 बार बिहार आए। बिहार के विकास के लिए 18.70 लाख करोड़ रुपये जारी किए। बिहार में फिर एक बार बीस साल बाद एनडीए की सरकार बनने जा रही है।”
अमित शाह ने राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी ने बिहार में यात्रा की। क्या उनकी यात्रा बिहार के युवाओं के लिए थी। बिहार के विकास के लिए थी। उनकी यात्रा केवल घुसपैठियों को बचाने के लिए थी। क्या बिहार में घुसपैठिए रहने चाहिए। 14 तारीख को लालू व सोनिया की पार्टी का सूफड़ा साफ हो जाएगा।”
