Voice Of The People

सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी के चक्कर काट रहे संदीप सिंह, विदेश में है यौन उत्पीड़न केस में आरोपी

सुशांत सिंह राजपूत केस में संदीप सिंह का नाम शुरू से ही सामने आ रहा है। संदीप सिंह ने सुशांत को अपना दोस्त तो बताया था। जिसे सुशांत की फैमिली ने जानने से तक इनकार कर दिया था।

आपको बता दें, इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी के चक्कर काट रहे संदीप सिंह का एक और मामला मीडिया में प्रकाश में आया है। मामला अफ्रीकी देश मॉरीशस से जुड़ा हुआ है जब संदीप अपनी फिल्म की शूटिंग करने मॉरीशस गए थे। इस ट्रिप के दौरान संदीप सिंह पर एक नाबालिक लड़के के साथ से यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

खबरों के अनुसार, वह नाबालिक लड़का स्विट्जरलैंड से मॉरीशस घूमने आया था। इस ट्रिप के दौरान उस लड़के की संदीप से दोस्ती हो गई। 29 मार्च 2018 को ट्रिप के दौरान दोनों मूवीस और म्यूजिक की बातें करते हुए बीच पर टहल रहे थे। जब संदीप सिंह लकड़े को अपने रूम में ले गया, तो संदीप सिंह ने उस लड़के के साथ सेक्सुअल एक्ट करने की कोशिश की। उसके बाद लड़का संदीप सिंह के रूम से भाग गया। फिर उस लड़के ने यह सारी बात अपने पापा को बताई। जिसके बाद संदीप सिंह तुरंत होटल छोड़कर भाग गए थे।

आपको बता दें यह घटना 29 मार्च को सुबह 11:30 से 12:30 के बीच में हुई है। इस होटल का नाम Beachcomber Family Hotel था।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुशांत की सुसाइड करने की बात और रिया चक्रवर्ती की वकालत करने वाले संजय राउत के फिल्मी लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में काफी अच्छी जानकारी है। क्यों उन्हें यह नहीं पता था कि संदीप सिंह के ऊपर पहले से ही यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हुए है। यह भी उनसे पूछना चाहिए।

Must Read

Latest