Home Highlights सुशांत सिंह राजपूत के वॉचमैन को दूसरी बार सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया

सुशांत सिंह राजपूत के वॉचमैन को दूसरी बार सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया

0
सुशांत सिंह राजपूत के वॉचमैन को दूसरी बार सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई में सीबीआई ने लगातार दूसरी बार सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट के वॉचमैन को पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया है। आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट के वॉचमैन से सीबीआई ने कल शाम को भी पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई आज सुशांत के वॉचमैन को संदीप पिठानी दीपेश सावंत और कुक नीरज सिंह के सामने बैठाकर सवाल पूछ सकती है।

यह सवाल हो सकते है सीबीआई की पूछताछ में

1. लॉकडाउन के दिनों में सुशांत सिंह राजपूत की क्या एक्टिविटी थी।

2. 14 जून से पहली रात को क्या कोई पार्टी हुई थी?

3. यदि कोई पार्टी हुई थी तो उसमें कौन-कौन आया था?

4. रिया चक्रवर्ती के घर छोड़ने के बाद घर में किसी अनजान शख्स आते जाते देखे था?

5. 14 जून से पहले घर के सीसीटीवी बंद क्यों थे?

6. 14 जून को सुशांत के घर और सोसाइटी में क्या हलचल थी?

7. क्या उस दिन 2 एंबुलेंस सुशांत सिंह राजपूत की सोसाइटी में पहुंची थी?

जब जन की बात की टीम सुशांत सिंह राजपूत के घर पर पहुंची। तब सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसियों से बात करने पर पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत में बिल्कुल भी स्टारडम घमंड नहीं था। सुशांत सिंह राजपूत एक नॉर्मल व्यक्ति की तरह अक्सर एक सादा सी टीशर्ट और जूते पहनकर टहलने निकल जाया करते थे।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई अभी तक सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत,कुक नीरज सिंह, रिया चक्रवर्ती के भाई शोभित चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंटेंट रजत मेवाती और उनके सीए संदीप श्रीधर को पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुला चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सीबीआई अभी रिया चक्रवर्ती से इसीलिए नहीं पूछताछ कर रही है कि रिया को बुलाने से पहले उसके पास कुछ पुख्ता सबूत इकट्ठे हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here