Home Highlights “सुशांत की हत्या” को “सुसाइड” बताने वालों को अंकिता लोखंडे का जवाब, पढ़िए रिपोर्ट

“सुशांत की हत्या” को “सुसाइड” बताने वालों को अंकिता लोखंडे का जवाब, पढ़िए रिपोर्ट

0
“सुशांत की हत्या” को “सुसाइड” बताने वालों को अंकिता लोखंडे का जवाब, पढ़िए रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड माफियाओं द्वारा सेट की गई थ्योरी जो कि डिप्रेशन बताती है उसका भी खुलासा हो रहा है। सीबीआई लगातार सुशांत सिंह राजपूत के दोषियों पर अपना कड़ा शिकंजा कसती जा रही है। जांच एजेंसियों ने रिया चक्रवर्ती के पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया। साथ ही सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से भी पूछताछ की। सबसे बड़ी बात पूछताछ के बाद रिया के भाई काफी डरे डरे हुए लग रहे थे, मीडिया से भी बचते हुए नजर आए हैं। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने आज सुबह एक चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने फिर से वही डिप्रेशन वाली  थ्योरी को दोहराया। उन्होंने कहा कि सुशांत डिप्रेस थे। इंटरव्यू के तरीके से लग रहा था सुशांत को भी एक तरह से दोषी दिखाने की कोशिश की गई और सुशांत के परिवार को गलत साबित करने की कोशिश की गई।

अंकिता लोखंडे का ट्वीट

 

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती के एक निजी चैनल से इंटरव्यू के बाद अंकिता लोखंडे का भी ट्वीट आता है। सबसे बड़ी बात रिया चक्रवर्ती ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि सुशांत क्लस्ट्रोफोबिया से ग्रसित थे ,यानी कि वह घुटन में थे। ठीक इसके बाद सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का ट्वीट आता है और उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया,जिसमें सुशांत प्लेन उड़ा रहे हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा कि “क्या यह क्लस्ट्रोफोबिया है? तुम प्लेन उड़ाना चाहते थे और तुमने उड़ा लिया। हम सब को तुम पर गर्व है।” यह ट्वीट अंकिता लोखंडे का ठीक उस इंटरव्यू के बाद आता है। यानी कि सुशांत के आरोपियों को बचाने की चाल अभी भी रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी अपनी पीआर एजेंसी के जरिए कर रहे हैं और लगातार सुशांत को डिप्रेशन में रहने की बात सही करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि जांच सीबीआई कर रही है और सीबीआई जांच से रिया और उनके करीबी डरे हुए हैं, यह भी साफ पता चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here