ABP कॉन्क्लेव में बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सपा नेता पवन पांडेय की बोलती बंद की, आंकड़ों से घेरा और यूपी के विकास का रखा पूरा हिसाब

ABP कॉन्क्लेव के मंच पर उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर हुई बहस में बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडेय को जमकर घेरा। बहस के दौरान प्रदीप भंडारी ने यूपी में बीजेपी सरकार के विकास कार्यों, अर्थव्यवस्था, कानून-व्यवस्था और सांस्कृतिक मुद्दों पर आंकड़ों के साथ अपना पक्ष रखा। उन्होंने सपा के आरोपों का जवाब देते हुए चुनौती दी कि विपक्ष उनके किसी भी आंकड़े को गलत साबित करके दिखाए। जब पवन पांडे गुंडों को लेकर आए थे लेकिन प्रदीप भंडारी ने उनकी बोलती बंद कर दी।

प्रदीप भंडारी ने बहस में कहा कि समाजवादी पार्टी के पास उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो चुकी सपा को लगता है कि प्रदेश का हर दूसरा व्यक्ति बेरोजगार है, लेकिन पार्टी आंकड़ों पर विश्वास नहीं करती। प्रदीप भंडारी ने कहा कि सपा नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं, लेकिन विकास के आंकड़ों पर जवाब देने में असमर्थ हैं।

प्रदीप भंडारी ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख सभ्यतागत मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है, काशी विश्वनाथ धाम का भव्य स्वरूप सामने है और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि का मुद्दा भी बीजेपी की विचारधारा के केंद्र में है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के आने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ और 2027 में मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनने की बात कही।

बहस के दौरान प्रदीप भंडारी ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के शासनकाल और बीजेपी सरकार के समय के आंकड़ों की तुलना पेश की। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जीडीपी 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। प्रति व्यक्ति आय में भी 50 हजार रुपये से बढ़कर 90 हजार रुपये तक की वृद्धि का दावा किया। उन्होंने एफडीआई, निर्यात, हाईवे निर्माण और गरीबी में कमी जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। प्रदीप भंडारी ने विपक्ष को चुनौती दी कि वह इन आंकड़ों को गलत साबित करे, केवल राजनीतिक आरोप लगाने से प्रदेश की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता।

प्रदीप भंडारी ने किसानों के मुद्दे पर भी सपा को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2.80 करोड़ किसानों के खातों में करीब 80 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। वहीं, गन्ना किसानों को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किए जाने का दावा किया। उन्होंने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था, खाद्यान्न उत्पादन और कृषि विकास दर का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

प्रदीप भंडारी ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में पुलिस व्यवस्था और नियुक्तियों पर सवाल उठाए। उन्होंने बदायूं, कानपुर और कन्नौज के पुलिस थानों में एक विशेष जाति के लोगों की कथित बहुलता का दावा करते हुए सपा सरकार पर जातिवाद के आरोप लगाए। प्रदीप भंडारी ने कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था में जातिगत पक्षपात के आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

बहस के दौरान प्रदीप भंडारी ने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार पर पीड़ितों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुआवजे को लेकर अदालत ने भी सरकार के रवैये पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा, 2012 में सपा सरकार बनने के बाद दलितों के घर जलाए जाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष को उसके शासनकाल की याद दिलाई।

प्रदीप भंडारी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी बीजेपी सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने हत्या के मामलों में 35 प्रतिशत से अधिक, रेप के मामलों में 34 प्रतिशत से अधिक और अन्य अपराधों में गिरावट का दावा किया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि वह अपने रिपोर्टर भेजकर जमीनी हकीकत की जांच करा सकता है।

प्रदीप भंडारी का कहना था कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार ने जो बदलाव किए हैं, उन्हें केवल राजनीतिक बयानबाजी से नकारा नहीं जा सकता। प्रदीप भंडारी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव हारेगी और बीजेपी जीत दर्ज करेगी। अयोध्या में भी बीजेपी की जीत का दावा करते हुए भंडारी ने कहा कि वह अपने इस अनुमान को लिखकर और हस्ताक्षर करके देने को तैयार हैं।

Must Read

Latest